Sanskrit Divas and Shravani Parv
Event Start Date : 24/08/2026 Event End Date 24/08/2026
संस्कृत दिवस एवं श्रावणी पर्व का भव्य आयोजन
सूरज भान डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, वसंत विहार एवं आर्य समाज वसंत विहार के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत दिवस एवं श्रावणी पर्व का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आर्य समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा विधायक श्री अनिल शर्मा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक एवं संस्कृत आधारित कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस सफल आयोजन के पीछे हमारी आदरणीय प्रधानाचार्या श्रीमती गार्गी छाबड़ा जी, सम्माननीय स्कूल मैनेजर श्रीमती अनीता वाडेरा जी एवं श्री योगी सूरी जी का विशेष मार्गदर्शन एवं योगदान रहा।
साथ ही, सभी शिक्षकों एवं मेंटर्स के अथक परिश्रम, समर्पण और टीम भावना ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। यह आयोजन हमारी संस्कृत, संस्कृति और वैदिक विरासत के प्रति प्रेम एवं सम्मान को और अधिक सुदृढ़ करने वाला एक यादगार अवसर रहा।